Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बड़े पैमाने पर चल रहे जुए पर पुलिस ने दी दबिश, जुआरियों को धरदबोचा

India-1stNews







बड़े पैमाने पर चल रहे जुए पर पुलिस ने दी दबिश, जुआरियों को धरदबोचा

बीकानेर। दिपावली के नजदीक आते ही शहर में जुआरियों ने अपने अपने अड्डे जमा लिये है जहां पर रोजाना लाखों रुपये का जुआ खेला जाता है। इसी क्रम में नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द व्यास को सूचना मिली कि नत्थुसर गेट के पास हरिजन बस्ती में एक स्थान पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है।


थानाधिकारी ने सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। नत्थूसर गेट के पास हरिजन बस्ती में सरे राह जुआ चल रहा था पुलिस को आता देख इलाके में हडक़ंप मच गया। पुलिस की कार्यवाही में जुआ खेलते हुए जुआरी इधर-उधर भागने लगे। नया शहर पुलिस ने इस दौरान जुआ खेल रहे 2लोगो को दबोचा है। इस दौरान जुआरियों से लगभग 13000 कैश बरामद की गई। नया शहर थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नत्थूसर गेट के बाहर हरिजन बस्ती में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। सूचना मिलने पर मौके थाना टीम मौके पर पहुंची और इलाके में छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मौके से क ई जुआरी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए अक्षय लोहिया, अविनाश रंगा को 13हजार की राशि के साथ दबोचा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562