Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर सेंट्रल जेल में क़ैदी की हत्या, सो रहे बंदी पर ईंट से बोला हमला

India-1stNews




बीछवाल स्थित केन्द्रीय कारागृह में एक बंदी की हत्या का मामला सामने आ रहा है। इस संबंध में जेल प्रहरी हनुमानसिंह ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है। 

प्रहरी ने रिपोर्ट लिखवाई है कि जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हनुमानगढ़ निवासी बंदी बुधराम पुत्र भियांराम नायक ने जेल में सजा काट रहे दूसरे बंदी मोहम्मद साजिद हुसैन पर रात करीब पौने दो बजे ईंट से हमला कर दिया। उस समय वो सो रहा था, घायलावस्था में उसे पीबीएम में भर्ती कराया गया।

जहां पर देर रात करीब 2:40 बजे चिकित्सकों ने उसे उपचार दौरान मृत घोषित कर दिया। दोनों ही बंदी हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं। मृतक का शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी महेन्द्र दत्त शर्मा कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement