Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: निजी स्कूल संचालक पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

India-1stNews




निजी स्कूल संचालक पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी सामने नहीं आई है।

महज 14 वर्ष की एक लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी लड़की एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। जिस गांव में लड़की रहती है, वहीं के एक निजी स्कूल संचालक ने उसे फोन करके ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया था। इस दौरान एक बंद कमरे में ले गया। जहां उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया गया। घटना सात नवम्बर की है और मामला अब दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पांच नवम्बर को उसका मोबाइल नंबर लिया गया था। इसके बाद सात नवम्बर की शाम उसे स्कूल में बुलाया। उस समय स्कूल संचालक वहां अकेला था। इसी दौरान बंद कमरे में दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकत को पुलिस के आला अधिकारियों ने भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562