Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: चाकू से हमला कर महिला को लूटा, बदमाशों ने महिला के पेट में घोंपा चाकू

India-1stNews



गंगाशहर: चाकू से हमला कर महिला को लूटा, बदमाशों ने महिला के पेट में घोंपा चाकू

बीती रात थाना क्षेत्र के मोहता सराय क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर न सिर्फ लूटपाट मचाई बल्कि चाकूबाजी तक कर डाली। वारदात मोहता सराय निवासी पवन कुमार साध(रामावत) के घर हुई है। पवन ने पुलिस को बताया है कि रात साढ़े ग्यारह बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, पवन दरवाजा खोलो। दरवाजा खोलते ही चार जने घर में घुस गए। लुटेरों ने पवन के कान की बाली तोड़कर लूट ली। उसकी पत्नी सुमन के पेट में चाकू घोंप दिया। सुमन के झुमके तोड़ लिए। आरोप है कि घर में पड़े प्लॉट के कागजात सहित मोबाइल व सोने के आइटम भी लूट ले गए। 

परिवादी ने गंगाशहर निवासी बाबूलाल उर्फ फौजी व उसके साथियों विक्रम, गोविंद व आदेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 458, 307, 392, 323, 341 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पवन ने बाबूलाल उर्फ फौजी से प्लॉट खरीदा था। बाबूलाल वापिस प्लॉट के काग़ज़ मांगने लगा। वारदात के पीछे यही कारण रहा। परिवादी के अनुसार बाबूलाल ने सुबह धमकी दी थी कि प्लॉट के काग़ज़ नहीं दिए तो तुझे देख लेंगे। घायल सुमन अस्पताल में भर्ती बताई जा रही है।

थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के अनुसार चारों आरोपियों को राउंड अप किया जा चुका है। इनमें से दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। थानाधिकारी के अनुसार दोनों हत्या जैसे मामलों में आरोपी है‌। बता दें कि घर सुरक्षित जगह मानी जाती है। अधिकतर इस तरह की वारदातें घर में घुसकर नहीं होती। गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई रह वारदात सवाल खड़े करती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement