Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गहलोत की भाजपा में घर वापसी, जोशी ने दुप्पटा पहनाकर किया स्वागत

India-1stNews




गहलोत की भाजपा में घर वापसी, जोशी ने दुप्पटा पहनाकर किया स्वागत

बीकानेर। लगभग एक दशक पूर्व भाजपा छोड़ गए पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल गहलोत की रविवार को घर वापसी हो गई है। गहलोत अपने समर्थकों के काफ़िले के साथ बीकानेर से पांचू पहुंचे और पांचू में आयोजित भाजपा की जनसभा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नोखा से भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल बिश्नोई के समर्थन में सभा करने आये पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर फिर से भाजपा परिवार में शामिल किया। इस सभा में सीपी जोशी ने भाजपा प्रत्याशी बिहारीलाल बिश्नोई को भारी मतों से जिताने की अपील की। प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाने साधे। राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562