Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

PM नरेंद्र मोदी और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ आएंगे बीकानेर, पीएम मोदी के रोड शो की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह

India-1stNews




PM नरेंद्र मोदी और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ आएंगे बीकानेर, पीएम मोदी के रोड शो की सूचना से कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने स्टार प्रचारकों के जरिए चुनाव मैदान में अपना दमखन दिखा रहे हैं। राजस्थान में जहां राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अमित शाह और जेपी नड्डा रोड शो और जनसभा कर रहे हैं वही भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी राजस्थान में ताबड़तोड़ सभा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो की सूचना मिलते ही कार्यकर्तओं में उत्साह भर दिया वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को बीकानेर आएंगे।

आपको बता दे योगी आदित्यनाथ इन दिनों लगातार राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के दौरे पर हैं इसी कड़ी में 22 नवंबर को योगी आदित्यनाथ नोखा में भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल बिश्नोई के समर्थन में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बीकानेर में होने वाले संत सम्मेलन में भी योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562