Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

राजस्थान में 115 सीटों पर भाजपा, बीकानेर की 6 सीटो पर खिला कमल, एक पर जनता ने दिया हाथ का साथ

India-1stNews




राजस्थान में 115 सीटों पर भाजपा, बीकानेर की 6 सीटो पर खिला कमल, एक पर जनता ने दिया हाथ का साथ 

बीकानेर। विधानसभा चुनाव 2023 के परिणामों ने बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में कमल को फिर से खिला दिया है। आज अधिकतर भाजपाईयों के चेहरे खिले हैं। बीकानेर की सात विधानसभा सीटों में से 6 पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है, यानी बीजेपी ने जीत का सिक्सर लगा दिया है।

बीकानेर पूर्व से बीजेपी की सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम से बीजेपी के जेठानंद व्यास, कोलायत से बीजेपी के अंशुमान सिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ से बीजेपी के ताराचंद सारस्वत, खाजूवाला से बीजेपी के डॉ विश्वनाथ मेघवाल व लूणकरणसर से सुमित गोदारा ने बाजी मार ली है। वहीं नोखा से कांग्रेस की सुशीला डूडी ने विजय हासिल की है।

बता दें कि सिद्धि ने कांग्रेस के यशपाल गहलोत को 19141, जेठानंद ने डॉ बीडी कल्ला को 20194, अंशुमान सिंह ने भंवर सिंह भाटी को 32393 , विश्वनाथ मेघवाल ने गोविंद मेघवाल को 17374, ताराचंद ने गिरधारी महिया व मंगलाराम को 7692 तथा सुमित गोदारा ने कांग्रेस के डॉ राजेन्द्र मुंड व निर्दलीय प्रभुदयाल सारस्वत को 9013 वोटो से हराकर कमल खिलाया है। वहीं नोखा में सुशीला डूडी ने बिहारी लाल विश्नोई को 8149 वोट से हराया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement