Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जिम्नास्टिक की प्रेक्टिस कर रही 13 साल की किशोरी की मौत

India-1stNews




जिम्नास्टिक की प्रेक्टिस कर रही 13 साल की किशोरी की मौत


बीकानेर में एक किशोरी की हैरान करने वाली मौत सामने आई है। बताया गया है कि 13 साल की किशोरी जिम्नास्टिक की प्रेक्टिस कर रही थी। इस दौरान गले में चुन्नी से फंदा लग गया। उसका दम घुटने लगा। हॉस्पिटल जहां मृत घोषित कर दिया

मामला बीकानेर की मुक्ताप्रसाद कॉलोनी का है। यहां रहने वाले श्रीकांत की 13 वर्षीय बेटी इसिता की दर्दनाक मौत बुधवार रात को हो गई। जानकारी मिलने के बाद असहाय सेवा संस्था के सेवादारों ने शव को मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग किया।

थानाधिकारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ अभी मौके पर पहुंचे हैं। वे घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ ही जांच भी कर रहे हैं। उनका कहना है, शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। इसकी रिपोर्ट के बाद जांच की दिशा तय होगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement