Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर : पेट में चाकू घोंपे जाने से 22 वर्षीय एक युवक जख्मी, नामजद मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर। शहर के  सदर थाना इलाके में 22 वर्षीय एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक के पेट में चाकू घोंपे जाने से जख्‍मी हुए युवक मेहरों का मोहल्‍ला निवासी पुनीत पुत्र मानसिंह (22) को पीबीएम अस्‍पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।


सदर थाने के उपनिरीक्षक जीतराम ने बताया कि जख्‍मी युवक पुनीत ने अपने पर्चा बयान में बताया कि पिछले महीने की दस तारीख को उसका आरोपियों से झगडा हुआ था। उसी को लेकर आरोपी मयंक उर्फ गोलू व पूर्ण सिंह ने आठ दिसम्‍बर को अंबेडकर भवन के पास मुझे जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला बोल दिया। 

पुलिस के अनुसार, पुनीत की पसलियों में चाकू घोंपा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई नरेन्‍द्र सिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement