Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: स्कूलों में 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां

India-1stNews





स्कूलों में 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां

शिक्षा विभाग की ओर से जारी शिविरा पंचांग के मुताबिक पच्चीस दिसम्बर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। आमतौर पर शिक्षा विभाग के सर्दी ज्यादा होने पर जिला कलेक्टर को अवकाश के लिए अधिकृत कर देते हैं। इस बार भी प्रदेश के कई जिलों में जनवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी कम नहीं होने की स्थिति में कलेक्टर को ये अधिकार मिल सकता है कि वो अपने जिले के मौसम के अनुसार छुटि्टयां बढ़ा दें।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा जाता है। खासकर पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, बाडमेर में पारा शून्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

आठ जनवरी से स्कूलों में रौनक

वैसे तो अवकाश 5 जनवरी तक ही है लेकिन छह जनवरी को शनिवार होने के कारण बच्चों की उपस्थिति स्कूलों में आठ जनवरी से ही होगी। लंबे अवकाश के कारण जिन बच्चों के माता-पिता ने घूमने का कार्यक्रम बनाया है, वो शनिवार के बजाय सोमवार को ही बच्चों को स्कूल भेजते हैं। सरकारी स्कूल की शिक्षिका पूनम आचार्य का कहना है कि स्कूलों में छुटि्टयों के बाद सोमवार से ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी, हालांकि स्कूल शनिवार को ही शुरू हो जाएंगे।

जनवरी में ये छुटि्टयां भी

पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के बाद 17 जनवरी को गुरु गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश है। वहीं सरकारी स्कूलों में 19 व 20 जनवरी को टीचर्स के शैक्षिक सम्मेलन के कारण अवकाश रहेगा। इन दो दिनों में प्राइवेट स्कूलों में अवकाश नहीं होगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण सिर्फ उत्सव होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement