Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक की गला दबाकर हत्या: 6 माह पहले ही हुई थी शादी, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

India-1stNews




युवक की गला दबाकर हत्या: 6 माह पहले ही हुई थी शादी, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

बीकानेर। शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने खेत की ढाणी में घुस कर युवक महेंद्र की गला घोंट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। अभी अब तक हत्या करने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मॉर्च्युरी पर पहुंच गए लेकिन शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पहले हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, इसके बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाए। शनिवार शाम को पोस्टमॉर्टम हो गया लेकिन शव परिजनों ने नहीं लिया।

रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मॉर्च्युरी के आगे धरने पर बैठ गए हैं। पूरे गांव के ग्रामीण सामूहिक रूप से परिजनों के साथ है एवं गांव की सभी दुकानें, प्रतिष्ठान भी बन्द है। देराजसर के निकटवर्ती सूडसर उपतहसील मुख्यालय पर भी बंद का आह्वान किया गया है। सूडसर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनदास स्वामी ने भी हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया है। अब सोमवार सुबह सुबह 12 तक पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया है।

ये है मामला

श्रीडूंगरगढ़ के देराजसर गांव की ढाणी में 22 साल का महेंद्र आगे के कमरे में सो रहा था। इस दौरान घर के अन्य सदस्य अंदर के कमरों में सो रहे थे। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसका गला घोंट दिया हैं। हत्या की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं क्योंकि दो युवक महेंद्र के घर का पता पूछ रहे थे।

मृतक महेन्द्र का विवाह करीब छह माह पहले हुआ था। महेंद्र अपनी ढाणी में बाहर बने कमरे में अकेला सो रहा था। सर्द रातों के कारण अन्य परिजन भी ढाणी के अंदर कमरे बंद करके सो रहे थे। सुबह महेंद्र को उठाने गए तो पता चला कि वो मृत अवस्था में है। पुलिस को मौके पर बुलाया गया। उसका गला दबाकर मारा गया है।



दो अज्ञात युवकों पर शक

पुलिस को दो अज्ञात युवकों पर हत्या करने का शक है। दरअसल, आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि दो युवक शुक्रवार को महेंद्र के पिता डूंगरराम भादू के घर का पता पूछ रहे थे। कई जगह लोगों से महेंद्र के खेत के बारे में भी जानकारी ली गई। महेंद्र से मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में ये दो युवक ही हत्या में शामिल हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562