Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में आज एक हजार भक्त करंगे सामुहिक हनुमान चालीसा के पाठ

India-1stNews




तेरापंथ भवन में 24 दिसम्बर को एक हजार भक्त करेंगे हनुमान चालीसा के पाठ

बीकानेर। मित्र मंडली योग ग्रुप व गंगाशहर के समस्त राम भक्तों द्वारा 24 दिसम्बर को हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन से जुड़े योग गुरु धर्मचंद सोनी ने बताया कि रविवार को गंगाशहर स्थित तेरापंथ भवन में सायं 7 बजे एक हजार भक्त हनुमान चालीसा के पाठ करेंगे। गोविन्द जयगुरुदेव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, स्वच्छता और सनातन धर्म का प्रचार करना है। आयोजन से जुड़े बजरंग बोथरा ने बताया कि इससे पहले गौतम चौक, बोथरा चौक, चौरडिय़ा चौक में दो बार, इंदिरा चौक, नई लाइन हरिराम जी चौक में सैकड़ों लोगों ने एक साथ हनुमान चालीसा के पाठ किए। बोथरा ने बताया कि एक हजार भक्तों को प्रवेश कार्ड दिए गए हैं, जो कि हनुमान चालीसा पाठ करेंगे और कार्ड के द्वारा ही एंट्री दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562