Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

धोबी समाज ने संत गाडगे बाबा की 67वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की

India-1stNews





धोबी समाज ने संत गाडगे बाबा की 67वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की


बीकानेर। रानी बाजार धोबी समाज धर्मशाला में समाज की महिलाओं व पुरुषों ने बुधवार को संत बाबा गाडगे महाराज  को उनकी 67 वीं पुणयतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर बसिटा धोबी(रजक)समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बानिया ने गाडगे बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज उत्थान के लिए किए गए कार्यों से अवगत कराया । राम प्रसाद सांखला, कैलाश खरखोदिया और संस्था सचिव रघुबीर भाटी ने गाडगे बाबा द्वारा  शिक्षा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि वे स्वच्छता के जनक थे , बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर उन्हें अपना गुरु मानते थे  । गाडगे बाबा ने कहा था कि भले ही आधी रोटी खा लेना पर अपने बच्चों को शिक्षित करने में कमी नहीं करना । मदन खरखोदिया, राजेश कोटिया, संजय खरखोदिया और त्रिलोक राठौड़ ने गाडगे बाबा की शिक्षाओं को आत्मसात करने का आह्वान किया । समाज के गणमान्य सूरजमल भाटी, बाबू लाल सांखला, अशोक बारिया , शिव पंवार,  गोपाल लाल भाटी, सोहनलाल भाटी, भवानी पंवार, रतन भाटी, बंशी हल्दुनिया , गणेश बिनावरा, पुखराज बानिया और महिला सुशीला बिनावरा , राजश्री सांखला , कान्ता देवी खरखोदिया, सीमा देवी देवड़ा, माया भाटी , सोनिया देवड़ा,पिंकी खरखोदिया और अन्य उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement