Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बस ने तीन जनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

India-1stNews




बस ने तीन जनों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

बीकानेर। हिम्मटसर गांव के पास राह चलते तीन लोगों को निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया और एक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद फौरन तीनों को नोखा के बागड़ी अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने हिम्मटसर निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश राठी को मृत घोषित कर दिया। जिसका शव की बागड़ी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है। वहीं श्याम सुंदर राठी जख्मी हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। जयकिशन राठी को कोई चोट नहीं लगी। बस चालक बस लेकर फरार हो गया। बस पहले नोखा से हिम्मटसर आई, फिर वापस नोखा की तरफ जा रही थी, इस दौरान दुर्घटना घटित हो गई।

रात को घूमने निकले थे
जानकारी के अनुसार रात को तीनों व्यक्ति घूमने के लिए निकले थे। सूचना मिलने पर राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, हिम्मटसर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मोर्च्युरी के आगे जमा हो गया। पुलिस के आश्वासन के बाद शव का आज पोस्टमार्टम हुआ, एक लाख रुपये का मुआवजा  साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कहा। हादसे के जिम्मेदार ड्राइवर को एक हफ्ते में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562