Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो नाबालिगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews





बीकानेर: दो नाबालिगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 14 वर्षीय बालक व 15 वर्षीय बालिका ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। जहां 14 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह हाल श्याम नगर खाटू श्याम मंदिर के पास जयपुर रोड निवासी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबध में मृतक के पिता राजेन्द्र सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसके पुत्र सिद्धार्थ ने दो दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच बरामदे में तनी की खूंटी से बेल्ट से फांसी लगा ली। जिसको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दूसरा मामला जिले के जामसर थाना क्षेत्र की रोही लाडेरा की है। जहां तीन दिसंबर को 15 वर्षीय पुजा पुत्री सोहन लाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतका के पिता सोहनलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री पुजा ने खेत में बने छपरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562