Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर बाल सुधार गृह से तीन अपचारी दीवार पर लगी जाली तोड़कर हुए फरार....

India-1stNews




बाल सुधार गृह से तीन अपचारी दीवार पर लगी जाली तोड़कर हुए फरार....


बीकानेर। राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में रह रहे तीन बच्चे बुधवार रात जाल को तोड़कर पलायन कर गये। जिन्हें पुलिस की मदद से देर रात तक वापस पकड़ लिया गया है। जानकारी मिली है कि चोरी व मारपीट के अपराध में यहां रह रहे इन बच्चों को उनके घर के आसपास क्षेत्रों से ही पकड़ा गया है। अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इनमें दो बच्चे चोरी तथा एक बच्चा मारपीट के अपराध में यहां रह रहा है। उन्होंने बताया कि ये तीनों बच्चे किशोर गृह में दो कूलरों के माध्यम से जाल को तोड़कर भागे थे। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस को इतला की। पुलिस की सतर्कता से तीनों को ही रात को ही वापस पकड़ लिया गया है। गौरतलब रहे कि आठ माह पहले भी यहां से बाल अपचारी के भागने का मामला सामने आ चुका है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562