Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर:अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में हत्या का मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर:अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर। उदयरामसर रोही में अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले में गंगाशहर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी जांच थानाधिकारी परमेश्वर सुथार करेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व चांडक पेट्रोल पंप के पीछे उदयरामसर की रोही में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। ऐसे में प्रथमदृष्टया मामला का हत्या का प्रतीत होने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसकी शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुई है। थानाधिकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी द्वारा व्यक्ति को मारकर चांडक पेट्रोल पंप के पीछे रोही उदयरामसर में छोड़कर चले गये। अज्ञात मृतक की बॉडी के पास से एमओबी, एफएसएल व डाग स्क्वाड द्वारा सबूत जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement