Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

एसपी कार्यालय के सामने मचा हड़कंप, युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का किया प्रयास

India-1stNews




एसपी कार्यालय के सामने मचा हड़कंप, युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का किया प्रयास

बीकानेर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया।लेकिन इससे पहले युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाता वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर हाथ से माचिस छीन ली। आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। युवक की पहचान रवि कुमार पुत्र नवरत्न वाल्मीकि निवासी मोमासर के रूप में हुई है। रवि का अपनी पत्नी से मन मुटाव चल रहा है। उसके पांच बच्चे है। उसकी पत्नी नगर निगम मे सफाईकर्मी की नौकरी करती है। रवि पत्नी पर शक करता है। पहले उसकी पत्नी बीकानेर में उसके साथ ही रहती थी। बाद में वह उसे गांव ले गया, जहां से वह रोजाना आवागमन करती थी। वह दिन में उसकी लोकेशन का पता करता रहता है। उसकी पत्नी की बहनें यहां रहती है। कभी-कभार वह उनके पास चली जाती। इसे लेकर भी वह झगड़ा करता।रवि ने बुधवार को जमादार को फोन कर पत्नी के बारे में पूछा, तब पता चला कि वह ड्यूटी खत्म करके चली गई है। बाद में रवि ने अपनी पत्नी को फोन किया, तो उसने कहां कि वह पीबीएम अस्पताल है। तब वह वहां गया, लेकिन वहां नहीं मिली। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। सदर थाना पुलिस ने बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिहा कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement