Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में दिन दहाड़े युवक से लूटपाट और मारपीट 

India-1stNews




बीकानेर में दिन दहाड़े युवक से लूटपाट और मारपीट 

बीकानेर। बीकानेर में दिन दहाड़े युवकों से लूटपाट और मारपीट जैसे केस बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को जयपुर रोड पर एक रेस्टोरेंट के आगे चार बदमाशों ने मिलकर हनुमानगढ़ के पल्लू से आए युवक की पिटाई कर दी। अज्ञात युवकों के खिलाफ अब जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

हनुमानगढ़ के पल्लू में रहने वाले 24 साल के अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि वो जयपुर रोड स्थित भगवती रेस्टोरेंट पर भोजन करने गया था। जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरा तभी चार युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। चारों ने मिलकर उसकी पिटाई की। इन चारों को वो नहीं जानता था। इसी कारण अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अर्जुन की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। अर्जुन अपने व्यक्तिगत काम से बीकानेर आया था और इसी दौरान रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए रुका था।

जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि मारपीट करने वाले चार बदमाश कौन थे और वो अर्जुन सिंह से क्यों भिड़े? मामले की जांच एसआई हरबंशलाल को सौंपी गई है। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement