Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:चौखूंटी पुलिया से गिरे बाइक सवार,दोनों गंभीर घायल

India-1stNews



बीकानेर:चौखूंटी पुलिया से गिरे बाइक सवार,दोनों गंभीर घायल


बीकानेर। चौखूंटी पुलिया से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गिरने की ख़बर है। दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ है। वहीं दूसरा खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार कोहरियों का मोहल्ला निवासी मोहम्मद रियाज आईसीयू में भर्ती है। वहीं आबिद उर्फ सीटू पुत्र जाकिर हुसैन भी घायल हुआ है।घायल हुए दोनों युवकों को गोविंद प्रजापत गोताखोर ने अपने लोड बॉडी टैक्सी में डालकर अस्पताल पहुंचाया।

कोटगेट थाने के डीओ एचसी गिरधारी सिंह के अनुसार मोटरसाइकिल गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन घटनास्थल का मुआयना करने पर प्रथमदृष्टया मामला ओवर स्पीड या नशे की हालत में वाहन चलाने का लग रहा है। पुलिस के अनुसार एक घायल के भाई ने भी अत्यधिक शराब सेवन की आशंका जाहिर की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562