Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

खुले नाले में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

India-1stNews




खुले नाले में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर। नया शहर थाना इलाके स्थित प्रताप बस्ती के पास एक गंदे नाले में में अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाका वासियों ने बताया कि जब वे कूड़ा फेंकने के लिए गए तो वहां से बड़ी बदबू आ रही थी। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हें व्यक्ति की टांगे दिख रही थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और इलाका वासियों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के शोएब ब व असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, राजकुमार खड़गावत की मदद से शव को एम्बुलेंस से पी बी एम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement