Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर से नाबालिग को युवक भगा ले गया, पुलिस ने इस जगह दोनों का पकड़ा

India-1stNews




गंगाशहर से नाबालिग को युवक भगा ले गया, पुलिस ने इस जगह दोनों का पकड़ा



बीकानेर। जिले के उप नगर गंगाशहर की चौपड़ा बाड़ी पुरानी लाइन क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की नाबालिग को उसके पड़ोस में रहनेवाला युवक ने गुरुवार को दिन में भगा ले गया। लडक़ी घर से निकली और पड़ोसी दिनेश के साथ बस में बैठ गई। दोनों फलौदी पहुंचे और वहां उत्तर गए। फलौदी में पुलिस को दोनों संदिग्ध लगे तो उनसे पूछताछ कर पकड़ लिया। लडक़ी के परिजनों को सूचना दी तो वे फलौदी पहुंचे और दोनों को बीकानेर लेकर आए। लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ गंगाशहर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। एसएचओ परमेश्वर सुथार ने बताया कि आरोपी दिनेश को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। लडक़ी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562