Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सिरफिरे ने लाठियों से बोला हमला, दो बुजुर्गों को किया घायल

India-1stNews





सिरफिरे ने लाठियों से बोला हमला, दो बुजुर्गों को किया घायल

बीकानेर। पब्लिक पार्क स्थित शनिश्वर मंदिर के पास फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्गों पर गुरुवार देर रात को एक सिरफिरे युवक ने लाठी से वार कर घायल कर दिया। हमले में दो बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों घायलों को पीबीएम से अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार खेमचंद व रमेश दास कचहरी परिसर के आसपास भीख मांग कर अपना जीवन गुजारते हैं। कल देर रात करीब पौने 11 बजे पब्लिक पार्क में सड़क किनारे सो रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। उक्त आरोपी ने दोनों बुजुर्गों को लाठी से बुरी तरह पीटा, जिससे दोनों के सिर व हाथ-पैर में चोटें आई। शोर- शराबा सुनकर वहां पर सो रहे अन्य लोगो ने बीच-बचाव किया। तब। तक हमलावर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों घायल बुजुर्गों को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। दोनों बुजुर्गों के सर हाथ, पैर में काफी चोटें आई हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement