Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ट्रैन की चपेट में आए युवक-युवती, गंभीर हालत में पीबीएम में भर्ती, देखे वीडियो

India-1stNews






बीकानेर: ट्रैन के चपेट में आए युवक-युवती, गंभीर हालत में पीबीएम में भर्ती, देखे वीडियो


बीकानेर। रानी बाजार रेलवे वाशिंग लाइन के पीछे ट्रेन के चपेट में आने से युवक- युवती घायल हो गए। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के हाजी जाकिर, राजकुमार व शोएब एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां दोनों का इलाज जारी है। राजकुमार के अनुसार युवक को ज्यादा चोटें लगी है। दोनों बीकानेर के ही रहने वाले बताये जा रहे है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा है या फिर सुसाइड करने का प्रयास था। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान पीपरा चंपारण, मोतिहारी, बिहार हाल गली नंबर नौ, औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार निवासी 19 वर्षीय असमुदीन आलम पुत्र रामुदीन के रूप में हुई है। वहीं युवती की पहचान 24 वर्षीय लाली कुमारी पुत्री सोहनराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवती चूना भट्टा, सैटेलाइट अस्पताल के सामने की निवासी हैं।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562