Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बड़ी खबर:सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों हत्यारे रोहित राठौड और नितिन फ़ौजी गिरफ्त

India-1stNews






बड़ी खबर:सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों हत्यारे रोहित राठौड और नितिन फ़ौजी गिरफ्तार!


राजस्थान के जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A से गिरफ्तार किया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी रोहित राठौड और नितिन फ़ौजी सहित तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से गिरफ़्तार किए गए। आरोपियों को दिल्ली ले जाया गया है।



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रकरण की जांच कर रही SIT को बड़ी सफलता हासिल हुई है। शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को राउंडअप करने के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया था।

राजस्थान SIT और दिल्ली स्पेशल सेल ने चंडीगढ़ में जॉइंट ऑपरेशन चलाया था जिसके फलस्वरूप गिरफ्त में दोनों शातिर शूटर्स पुलिस की गिरफ्त में आए, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जयपुर लाया जा रहा है।

ADG क्राइम दिनेश एमएन और जयपुर पुलिस, कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के सुपरविजन में बड़ी सफलता मिली है।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement