Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो हादसों में दो लोगों की मौत

India-1stNews




बीकानेर: दो हादसों में दो लोगों की मौत

बीकानेर। शहर में सोमवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में दो जनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार म्यूजियम सर्किल के पास पैदल चल रहे राहगीर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। धोबीतलाई निवासी अब्दुल सतार पैदल जा रहा था, इस दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वही दूसरी घटना कोटगेट के पास की है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मध्यप्रदेश निवासी टम्मू के रूप में हुई है। मृतका सफाई कर्मचारी थी। वह कचरा उठाने वाले ट्रेक्टर पर थी, अचानक ब्रेक लगने से वह नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। उसका शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562