Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नए साल पर किया हुड़दंग तो हवालात में बितेगा साल का पहला दिन, सख्ती पर बीकानेर पुलिस

India-1stNews




नए साल पर किया हुड़दंग तो हवालात में बितेगा साल का पहला दिन, सख्ती पर बीकानेर पुलिस

बीकानेर।एक तरफ जहां बीकानेर वासी नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जिला पुलिस ने भी तैयारी कर ली है, ताकि नए वर्ष के जश्न के दौरान नशे में वाहन चलाने,हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाई जा सके। नए साल के जश्न में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर जिला पुलिस सख्त एक्शन की तैयारी में है। पुलिस चालानी कार्रवाई के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी करने की रणनीति बना चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि कानून के दायरे में ही नये साल की जश्न बर्दाश्त किया जाएगा।साल 2023 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब साल 2024 के जश्न की तैयारी भी की जा रही है। नए साल के स्वागत के लिए कई जगह पार्टियां रखी जाती है। इन पार्टियों में शराब का भी उपयोग होता है, जिसके बाद नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना भी घटित होती है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि बीकानेर के सभी थाना प्रभारियों को नए साल के जश्न के दौरान नशा में वाहन चलाने वालों,नव वर्ष के दौरान हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान शहर के सभी चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर होमगार्ड के जवानों का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसपी गौतम ने बताया कि नए साल पर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले को नया साल हवालात में गुजारना पड़ेगा।नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement