Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर:डरा धमकाकर विवाहिता के साथ बलात्कार

India-1stNews




गंगाशहर:डरा धमकाकर विवाहिता के साथ बलात्कार

बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में एक विवाहिता से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नोखा तहसील के चिताणा निवासी रसूल खां पुत्र भैरे खां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार पीडि़ता मजदूरी करती है। नौ दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। दोपहर साढ़े 12 बजे सब्जी लेकर आई तब रास्ते में आरोपी रसूल खां मिला। वह महिला के पीछे-पीछे घर आ गया और पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 17 दिसंबर को आरोपी फिर आया और महिला के साथ मारपीट कर फिर बलात्कार किया।

पीडि़ता तीन दिन रही भर्ती
पीडि़ता ने बताया कि शाम को जब उसके भाई काम से आए तो उसे एक क्लिनिक में दिखाने ले गए। जहां उसे तीन दिन तक भर्ती रखा गया। भाइयों ने चोट के बारे में पूछा लेकिन, पीडि़ता ने डर के कारण कुछ नहीं बताया। 20 दिसंबर को जब पिता मिलने आए तो उन्हें आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562