Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कीटनाशक दवा पीने से विवाहिता की मौत

India-1stNews




बीकानेर: कीटनाशक दवा पीने से विवाहिता की मौत

बीकानेर। खाजूवाला में एक विवाहिता की मौत दवा पीने से हो गई। घटना के बाद से पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दवा पीने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना दो दिन पहले की खाजूवाला के गंगाजली गांव की हैं। जहां विवाहित दवा पी ली, उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बीस साल की सुनीता पुत्री ससुराम मेघवाल की तबीयत बिगड़ गई। महिला विवाहित थी और अनिल कुमार मेघवाल से उसकी शादी हुई थी। बाद में पता चला कि उसने फसलों पर डाली जाने वाली कीटनाशक का स्प्रे में उपयोग ली जाने वाली दवा पी ली थी। उसे तुरंत गाड़ी में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज भी शुरू हुआ लेकिन बाद में दम तोड़ दिया। रात बारह बजे उसका शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया। जहां 30 नवम्बर को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया। तीस नवम्बर की सुबह उसकी मर्ग दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी को सौंपी गई है। ये पता लगाया जा रहा है कि महिला ने जानबूझकर दवा पी या फिर भूल से पी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562