Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर बम की सूचना! पुलिस जाब्ते सहित SP तेजस्वनी गौतम मौके पर

India-1stNews




बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर बम की सूचना! पुलिस जाब्ते सहित SP तेजस्वनी गौतम मौके पर


बीकानेर। बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर एक बुधवार को मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के पास अचानक बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर बम होने की सूचना मिली। इस सूचना पर सिविल एयरपोर्ट का सुरक्षा जाब्ता और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी तेजस्वनी गौतम, सीओ गंगाशहर मुकेश सोनी, नाल थानाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जहां बम को डिस्पोज किया गया। नाल थानाधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि एयरपोर्ट से अचानक उनके पास सूचना आई कि एयरपोर्ट एक संदिग्ध बैग पड़ा है, जिसमें बम है। इस सूचना पर गेरा तुरंत अपनी टीम के साथ पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि यह मॉकड्रिल है। उसके बाद एसपी सहित सीओ गंगाशहर मुकेश सोनी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बता दें कि यह एक मॉकड्रिल थी, जो पुलिस अधिकारियों व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता को जांचने के लिए की जाती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562