Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

10वीं अन्तर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर टीम बनी विजेता

India-1stNews




10वीं अन्तर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में बीकानेर टीम बनी विजेता

लॉन टेनिस में डॉ.भूपेंद्र शर्मा व उनकी टीम ने किया शानदार प्रदर्शन, जोधपुर को 3-1 से दी मात


झालावाड़/बीकानेर। झालावाड़ में आयोजित 10वीं अन्तर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 23-24 में लॉन टेनिस में बीकानेर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का खिताब अपने नाम किया है। बीकानेर टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम जोधपुर को फाइनल में 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। बीकानेर संभाग की टीम में कुल 7 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी एसपी मेडिकल कॉलेज से है। इस टीम में बीकानेर के मशहूर कैंसर सर्जन डॉ. भूपेंद्र शर्मा भी शामिल है। डॉ. शर्मा की खेल रणनीति के आगे जोधपुर संभाग के खिलाड़ी मैदान पर ज्यादा टिक नहीं पाए और बीकानेर टीम ने 3-1 से जोधपुर को हरा दिया। बीकानेर की विजेता टीम से डॉ.भूपेंद्र शर्मा व अन्य खिलाड़ियों को संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह,जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। बीकानेर टीम के विजेता बनने के बाद एसपी मेडिकल कॉलेज, पीबीएम हॉस्पिटल केम्पस सहित अन्य खेल प्रेमियों में ख़ुशी की लहर है। वंही मेडिकल कॉलेज व पीबीएम के साथी डॉक्टर्स व स्टॉफ ने डॉ.भूपेंद्र शर्मा व उनकी टीम को जीत की बधाई दी है। वंही जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 27 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया व सांसद दुष्यंत सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान के सभी संभागों की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें 27 से 29 जनवरी तक टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, वाॅलीबाल, लाॅन टेनिस, बैडमिंटन, बाॅस्केटबाल खेलों के रोचक मुकाबलों हुए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement