Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

छोटी सी उम्र में फँसे अपराध के जाल, 10 मोटरसाइकिल बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध

India-1stNews





छोटी सी उम्र में फँसे अपराध के जाल, 10 मोटरसाइकिल बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध


जिले सहित आस पास के जिलों में इन दिनों बाईक चोरों ने पुलिस एवं जनता की नाक में दम कर रखा था। पुलिस लगातार प्रयासरत रही एवं कई दिनों के प्रयासों के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को सफलता मिली है व पुलिस ने दस बाईकों सहित दो चोरों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि इन दस बाईकों में से 4 बाईकें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की पकड़ी गई है एवं अन्य में दो छापर थाना क्षेत्र की एवं अन्य चार बाईकें आस पास के क्षेत्र से चोरी की गई थी। चोर सरदारशहर के गांव रूपलीसर निवासी लालचंद पुत्र पुर्णाराम प्रजापत व सुनील पुत्र फरसाराम जाट निवासी मेहरासर उपाध्याय को श्रीडूंगरगढ़ थाने में गिरफ्तार कर लिया गया है एवं इनके अलावा गैंग के दो जने जेल में है जिन्हें प्रोडेक्शन वांरट पर लिया जाएगा। इन बाईकों में से श्रीडूंगरगढ़ में चोरी हुई एक बुलेट बाईक बिग्गाबास में घर के आगे से, दूसरी बुलेट जीम के आगे से एवं एक पल्सर भी बरामद हो गई है।

पढ़ने की उम्र में ही जल्दी पैसे कमाने की चाह में युवा अपराध के जाल में फंस रहे है। श्रीडूंगरगढ़ थाने में पकड़े गए चोरों में एक की उम्र तो गत 1 जनवरी को ही 18 साल की हुई है एवं एक अन्य अभी नाबालिग ही है। इसके अलावा 1 अन्य की उम्र 19 साल है। पढ़ने लिखने की उम्र में ये युवा हिस्ट्रीशीटरों के चंगुल में फंस गए है एवं पकड़ी गई गैंग में दस से ज्यादा अपराधी शामिल है। इस गैंग के दो सदस्य श्रीडूंगरगढ़ थाने में गिरफ्तार है एवं एक बाल अपचारी अभी बाल सुधार केन्द्र में बंद है, एक अन्य बीकानेर जेल में बंद है। इन दोनो को भी प्रोडेक्शन वारंट पुछताछ के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया जाएगा। इस गैंग के सदस्य सरदारशहर में हुई पिकअप लूट में भी शामिल रहे एवं अभी फरार चल रहे है। छोटी सी उम्र में अपराध के जाल में फसंने वाले ये युवा सामाजिक चिंतकों की चिंता और अधिक बढ़ा रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562