Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में एक युवक 19 किलों डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार, पर्ची सट्टा करते दो गिरफ्तार

India-1stNews




गंगाशहर में एक युवक 19 किलों डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार, पर्ची सट्टा करते दो गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर की गंगाशहर थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक नापासर हाल नीलकंठ कॉलोनी निवासी जेठमल गिरी को एमएम स्कूल के निकट इंडस्ट्रीज एरिया से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पुलिस को 19 किलोग्राम अवैध डोडा मिला है।


दूसरी ओर बीकानेर के पूगल फांटा के नजदीक पर्ची सट्टे पर खाइवाली करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सर्वोदय बस्ती निवासी मूलचन्द मेघवाल व भरतराज नायक है। इनके कब्जे से 35530 रुपए नगद व सट्टे की पर्चियां बरामद की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562