Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दिन में लगाई आग, लोगों ने बचा लिया...रात में चाकू से खुद की गर्दन काट ली

India-1stNews




बीकानेर: दिन में लगाई आग, लोगों ने बचा लिया...रात में चाकू से खुद की गर्दन काट ली

बीकानेर. जिले के महाजन थाना इलाके के फील्ड फायरिंग रेंज में एक व्यक्ति ने चाकू से खुद की गर्दन काट ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचित किया। महाजन एसएचओ गणेश बिश्नोई के मुताबिक, मृतक की पहचान झारखंड निवासी दुर्गा नायक (35) पुत्र गुना नायक के रूप में हुई है। वह रेंज के आसपास ही मजदूरी करता था और वहीं रहता था। सोमवार रात को उसने चाकू से गर्दन काट ली, जिस कारण अधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।

मानसिक रूप से था परेशान

एसएचओ बिश्नोई ने बताया कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला कि मृतक मानसिक रूप कई दिनों से परेशान था। सोमवार को दिन में उसने खुद के कपड़ों में आग लगा दी थी। तब वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई। बाद में उसने झोपड़ी में रखे कपड़े व अन्य सामान को जला दिया। शराब का आदी था। तब लोगों ने समझा-बुझा कर उसे रात को झोपड़ी में सुला दिया। देर रात को आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से गर्दन की नस काट ली। रात भर वह झोपड़ी में ही पड़ा रहा। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। सुबह पड़ोस की झुग्गियों में रहने वाले श्रमिकों ने देखा, तो वहां वह मृत पड़ा था। तब पुलिस को सूचना दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562