Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

युवक के साथ बंदूक दिखाकर 2.24 लाख रुपए की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




युवक के साथ बंदूक दिखाकर 2.24 लाख रुपए की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नोखा में गुरुवार रात 9.15 बजे एक युवक के साथ बंदूक दिखाकर लूट हो गई। नोखा के वार्ड 12 निवासी रविकुमार शर्मा अपनी ई-मित्र की दुकान बंद कर स्कूटी पर घर जा रहा था। इस दौरान नोखा के भट्टड़ स्कूल चौराहे के पास एक गाड़ी में सवार युवकों ने उससे 2 लाख 55 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामले में आरोपियों का पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा है। वहीं उसके साथी फरार हो गए।

रवि शर्मा ने बताया कि वो दुकान से घर जा रहा था। भट्टड़ स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से एक कार आई। उसमें करीब 4-5 व्यक्ति बैठे थे जिनमें से 3 व्यक्ति नीचे उतरे। नीचे उतरते ही उन्होंने उसका बैग छीन लिया। उसने सामना किया तो उसके मारपीट की। बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बैग में ग्राहक सेवा केंद्र का दिनभर का कलेक्शन दो लाख 55 हजार रुपए था।

सूचना मिलने पर नोखा थानाधिकारी आलोक सिंह जाप्ते के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। नोखा के कार्यवाहक सीओ विक्की नागपाल और नोखा नगरपालिका के चेयरमैन नारायण झंवर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। सीसीटीवी फुटेज में एक कार ई-मित्र संचालक का उसकी दुकान से निकलने के बाद से ही लगातार पीछा करते हुए दिखाई दी। कार की पहचान होते ही पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवा दी।

रात 11 बजे के आस-पास कार को देशनोक पुलिया के पास पुलिस ने देख लिया। पुलिस को देखकर कार सवार गाड़ी को जेगला मार्ग की तरफ तेजी से भगा ले गए। वे कार को नियंत्रित नहीं कर पाए। कार पलटी खाते हुए एक खेत की तारबंदी में जाकर फंस गई। उसमें से अन्य आरोपी भाग गए और एक को पुलिस ने पकड़ लिया। जिस आरोपी को पकड़ा, उसने नशा कर रखा था। वह अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि गाड़ी सवार एक युवक को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562