Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

महिला ने लगाई फांसी, शव मोर्चरी में रखवाया

India-1stNews




महिला ने लगाई फांसी, शव मोर्चरी में रखवाया

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में बीतीरात को एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 45 वर्षीय जमीला बानो पत्नी गुलाब नबी काजी ने गुरुवार रात को अपने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का पति गुलाब नबी काम के सिलसिले में बाहर रहता है एवं महिला अपने एक पुत्र के साथ यहां रहती थी। सुबह घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पति व पीहर के पक्ष के लोगों के आने पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement