Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर के पिता - पुत्र सहित सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मनाली घूमने गए गंगाशहर निवासी की बैठक में जाते हुआ हादसा

India-1stNews




मनाली घूमने गए गंगाशहर निवासी की बैठक में जाते हुआ हादसा, गंगाशहर के पिता - पुत्र सहित सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत




दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुकुंदपुरा के पास बुधवार सुबह खड़े ट्रेलर में कार टकराने से कॉस्मेटिक सर्जन और उनके पिता सहित कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग तीये की बैठक में शामिल होने नोएडा से जयपुर जा रहे थे। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने बुरी तरह चकनाचूर कार में फंसे 3 लोगों को निकालकर रैणी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉ. निशान्त छाजेड़ (45), उनके पिता अनूप जैन (60) व कार ड्राइवर लालबाबू तांती को मृत घोषित कर दिया। मृतक डॉ. निशांत मूलत: बीकानेर के गंगाशहर निवासी थे। पिछले काफी वर्षों से परिवार के साथ यूपी एक नोएडा में रह रहे थे। जयपुर में निशांत के ताऊ के बेटे की मौत होने पर तीये की बैठक में शामिल होने निकले थे। बता दे कि मनाली में खाई में गिरी कार में गंगाशहर के युवक अरिहंत छाजेड़ की मौत होगई थी। निशान्त और उनके पिताजी उनके घर ही बैठक में जा रहे थे।

हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी विजय पचौरी ने बताया कि कार की रफ्तार बेहद तेज होने से यह ट्रेलर के नीचे बुरी तरह फंस गई। चकनाचूर हुई कार से शवों को बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। हादसा गांव मुकन्दपुरा के पास चेनेज 139.6 पर हुआ। शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गई।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement