Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मनाली घूमने निकले युवकों की कार खाई में गिरी: 80 फीट नीचे लोहे के सरियों पर गिरने से गंगाशहर के युवक सहित दो दोस्तों की मौत

India-1stNews




जयपुर से मनाली निकले युवकों की कार खाई में गिरी:80 फीट नीचे लोहे के सरियों पर गिरने से गंगाशहर के युवक सहित दो दोस्तों की मौत


जयपुर से हिमाचल घूमने गए तीन दोस्तों की कार रविवार सुबह 9 बजे 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार खाई में निर्माण कार्य के लिए लगे सरियों पर गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला।

इस हादसे में चांदमल जी बाग के पास, गंगाशहर हाल जयपुर
निवारू रोड निवासी अरिहंत छाजेड़ (24) पुत्र दिनेश और अलकापुरी मुरलीपुरा निवासी भूपेन्द्र चौधरी(27) पुत्र रामूराम चौधरी की मौत हो गई, जबकि जयपुर के 67 आदित्य अपार्टमेंट में रहने वाला लक्ष्मण (23) पुत्र सुखदेव घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार राजस्थान नंबर की कार RJ 14UK 1052 में सवार तीन लोग मनाली की तरफ जा रहे थे। सात मील के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। जहां पर यह कार गिरी, वहां पर नीचे फोरलेन के निर्माणाधीन पुल का काम चल रहा है। उसके लिए सरिया खड़े किए गए थे। यह कार निर्माणाधीन पुल के एक कोने पर खड़े किए सरियों पर जा गिरी।

कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला
स्थानीय लोगों को घटना का पता चलते ही तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। तीनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। जहां से एंबुलेंस के माध्यम से इन्हें जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक घायल का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया।

हिमाचल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल खुशहाल वर्मा ने बताया- आज सुबह चंडीगढ़ से मंडी की ओर जा रही कार ओवरस्पीड में थी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ा। कार रिवर्स होते हुए खाई में गिर गई। कार करीब 80 फीट गहरी खाई में जाकर गिरी, जिससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लक्ष्मण का सिटी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। घायल और मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। वह जयपुर से रवाना हो गए हैं। परिवार के आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम शुरू होगा। पुलिस परिवार का इंतजार कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement