Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ग्रंथी की मोटरसाइकिल भी नही बख्शी, घर के आगे खड़ी बाइक को जलाया, मामला दर्ज

India-1stNews




ग्रंथी की मोटरसाइकिल भी नही बख्शी, घर के आगे खड़ी बाइक को जलाया, मामला दर्ज

बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल को जलाने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी बांद्राबास निवासी अजीत सिंह लबाना सिक्ख ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी को उनकी बाइक बांद्राबास में परशुराम मंदिर के पीछे गुरूद्वारे के पास खड़ी थी उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जला दिया। घर वालों को जब पता चला तो परिवादी को अवाज लगाकर बुलाया।

उसके बाद परिवादी के पुत्र सिमरजीत सिंह और अन्य लोग मौकेे पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकानि.गिरधारीदान को सौंपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562