Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत- डॉ पाठक

India-1stNews




विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत- डॉ पाठक

बीकानेर। विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है राष्ट्र को देवता मानकर उन पर सब कुछ समर्पित कर देने की प्रेरणा एकमात्र विश्व विख्यात संत स्वामी विवेकानंद से मिलती है यह बात स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज श्री जैन आदर्श सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री जैन आदर्श पीजी महाविद्यालय श्री जैन आदर्श शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय श्री जैन आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अखिलानंद  पाठक ने कही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विवेकानंद के जीवन के प्रेरक प्रसंग  बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता को विश्व में गौरव दिलाने का कार्य आधुनिक संत विवेकानंद ने किया।

छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विवेकानंद के जीवन पर आधारित कविताओं का वाचन भी किया। जैन संस्थान के शिक्षक मनोज चारण अनीता ,आशीष जोशी ने अपने विचार रखे। वहीं छात्र महक पारीक अंजलि सुथार, सुरभि बिश्नोई , ज्याना छींपा   चांदरतन डागा आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर  बी एड प्राचार्य डॉ कुसुमलता सारस्वत,भूपेश सिंह,संदीप चौधरी सहित जैन आदर्श सेवा संस्थान के समस्त अध्यापक, प्राध्यापक एवं व्याख्याता गण उपस्थिति रहे।संचालन हिंदी के प्राध्यापक जयकरण चारण ने किया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement