Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंदे पानी के नाले में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव

India-1stNews




गंदे पानी के नाले में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव

बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ क्षेत्र में गंदे पानी के नाले में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव । हम आपको बता दें  लालगढ़ क्षेत्र में रामपुरा बाईपास अंडर ब्रिज से आगे रंगोली सिरेमिक फैक्ट्री के पास गंदे पानी के नाले में एक अज्ञात नवजात शिशु (नर) का शव मिला । 

सूचना मिलने पर असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार सोसाइटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे ।  मौके पर मुक्ता प्रसाद थाना एस आई श्रीमती रेणुबाला व संबंधित थाना पुलिस पहुंची। उस के बाद  शव को पी बी एम अस्पताल लेकर गए वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर  शव को मोर्चरी में रखवाया । 

मिली जानकारी के अनुसार नवजात पूर्ण विकसित था और क़रीब दो तीन दिन पुराना लग रहा था । अज्ञात नवजात नर शिशु के परिजनों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत ने उक्त मामले में मुक्ता प्रसाद थाने में मुक़दमा दर्ज करवाया है । 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562