Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रैन से कटा व्यक्ति, शरीर के हुए कई टुकड़े

India-1stNews




ट्रैन से कटा व्यक्ति, शरीर के हुए कई टुकड़े

बीकानेर। रविवार सुबह सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां सूडसर रेलवे स्टेशन के पास एक 42 साल के व्यक्ति ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बादनूं निवासी धूकलराम पुत्र भूराराम मेघवाल रविवार सुबह रेलवे पिल्लर नम्बर 413/3-4 के बीच में पटरियों पर लेट गया। करीब 10.50 पर बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन आई और उसका शरीर बीचोंबीच से कट गया। मौके पर मृतक का शरीर कमर एवं उसके नीचे से अलग अलग हो गया व एक पैर व एक हाथ भी कट कर अलग हो गए। कई दूर में मृतक के शरीर के टुकड़े फैल गए एवं मौके पर विभत्स दृश्य हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो शेरूणा पुलिस मौके पर पहुंची एवं मृतक के शरीर को एकत्र कर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562