Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक महिला की हुई मौत, पिता पुत्र का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

India-1stNews




बीकानेर: अनियंत्रित होकर कार पलटी, एक महिला की हुई मौत, पिता पुत्र का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी


बीकानेर। जिले के नापासर थाना इलाके में अनियंत्रित होकर कार पलटी खा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हो गये है। जिनका पीबीएम में इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि हाइवे पर धरती धोरां री होटल से आगे बीकानेर की तरफ एक एसयूवी कार पलट गई। इसमें सवार कैलाशचंद सांखला व उनका पुत्र उज्ज्वल घायल हो गए व सांखला की पत्नी सुमित्रा देवी की मौत हो गई। दोनों घायलों का पीबीएम में उपचार किया जा रहा है। सांखला दंपति बेटे उज्ज्वल की कोई परीक्षा दिलवाने दिल्ली से बीकानेर आ रहें थे। इनके रिश्तेदार बीकानेर के इलाके में रहते है और उन्हें सूचित कर दिया गया है। मौके पर लखासर टोल का राहत दल भी पहुंचा व घायलों को निकालने में मदद करने के साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन मौके से हटाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562