Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत

India-1stNews




ट्रेन की चपेट में आने से पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत

बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना इलाके में एक पुलिस का जवान ट्रेन में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि बीछवाल थाना इलाके में औद्योगिक क्षेत्र से जामसर मार्ग पर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में कास्टेबल आ गया। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय झुन्झुनू निवासी नीतेश कुमार का शव पटरियों के पास मिला। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के शोएब, जाकिर, राजकुमार खड़गावत, मो जुनैद खान, ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी में रहे कि नीतेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात था। अब इस जवान ने आत्महत्या की है या यह हादसा है। फिलहाल जांच का विषय है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इससे पहले मुक्ताप्रसाद थाना इलाके के एक सिपाही ने आत्महत्या की थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement