Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अस्पताल में शर्माशार करने की घटना आई सामने, महिला नर्स के पति ने गर्भवती महिला के साथ किया दुष्कर्म

India-1stNews




बीकानेर: अस्पताल में शर्माशार करने की घटना आई सामने, महिला नर्स के पति ने  गर्भवती महिला के साथ किया दुष्कर्म

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना का मामला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। गांव केऊ में एक गर्भवती विवाहिता अपने पीहर आई और शारीरिक समस्या होने पर मंगलवार को गांव में सरकारी नर्स के घर उसे दिखाने गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नर्स घर पर नहीं थी और उसके पति राजवीर मेहरा ने उसे 900 रूपए की दवाई दी और बुधवार को एक ट्यूब जरूरी बताकर लगवाने आने के लिए कहा। आज सुबह 10 बजे आरोपी पीड़िता के घर गया और अपने घर बुलाते हुए कहा कि दवा लगवा लो। पीड़िता अपनी भाभी के साथ गई तो उसकी भाभी को बाहर के कमरे में बिठा कर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गया। आरोपी ने ट्यूब लगाने के बहाने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बाहर आकर अपनी भाभी को बताया। भाभी द्वारा ओलमा दिए जाने पर आरोपी ने उसके साथ इससे बुरा करने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच उच्च स्तरीय अधिकारी को दे दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement