Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर से चुराई थी टेवेरा गाड़ी, एक बाइक भी बरामद, मास्टरमाइंड सहित एक गिरफ्तार

India-1stNews




गंगाशहर से चुराई थी टेवेरा गाड़ी, एक बाइक भी बरामद, मास्टरमाइंड सहित एक गिरफ्तार

बीकानेर। शहर के गंगाशहर व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर नकबजन और वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों आरोपियों ने सदर,बीछवाल,गंगाशहर,नाल,कोलायत,रणजीतपुरा,बज्जू,जामसर,देशनोक,छत्तरगढ़,नागौर,जैसलमेर तथा रेलवे एरिया बीकानेर में करीब 50 पशु चोरी,नकबजनी की वारदात व चार वाहन चोरी की वारदात को करना कबूला है। इन चोरियों में शामिल बजरंग धोरा निवासी 21 वर्षीय महेन्द्र ओड व बाबूलाल फाटक के पास रहने वाले भवानी सिंह राजपूत को पकड़ा है। इसमें महेन्द्र ओड पूर्व में करीब दस वारदातों का मास्टर माइंड है और इसके खिलाफ अलग अलग थानों में मामले भी दर्ज है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुक्ता प्रसाद थानाधिकारी सुरेश कुमार,गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार,नोखा थानाधिकारी आलोक सिंह,गंगाशहर थाने के हैड कानि रामलाल,कानि महेन्द्र, रघुवीर, मुक्ता प्रसाद थाने के कानि छगनलाल,संजय व डीआर जसवंत शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562