Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बार हुआ राममय, न्याय के पुजारियों ने किया राम लल्ला का पूजन

India-1stNews




बार हुआ राममय, न्याय के पुजारियों ने किया राम लल्ला का पूजन

बीकानेर - आज राम जन्मभूमि अयोध्या में   मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की मूर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बार एसोसिएशन बीकानेर में अधिवक्ताओ ने संपूर्ण दिन के लिए न्यायिक कार्य को स्थगित रखते हुए अध्यक्ष कक्ष में वरिष्ठ अधिवक्ता आर के दास गुप्ता के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ राम लल्ला का पूजन किया।  सचिव भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि आज  अयोध्या में रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात न्यायिक कार्मिक रामानुज ने राम लल्ला के तिलक लगाकर मंत्रोचार के साथ पूजन किया। इस दौरान  बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ ने सभी अधिवक्ताओ को  राम मंदिर निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि हम अधिवक्ताओ के लिए यह गर्व की बात है कि राम मंदिर निर्माण में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान एडवोकेट सुरेंद्र पाल शर्मा, किशन सांखला, अजय कुमार पुरोहित,अनिल सोनी, बछराज कोठारी, प्रेम बिश्नोई सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562