Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नाबालिग का बनाया अभद्र वीडियो, अपहरण कर रुपयो की मांग, नही मिला कुछ तो छोड़कर भागे, दो गिरफ्तार

India-1stNews




नाबालिग का बनाया अभद्र वीडियो, अपहरण कर रुपयो की मांग, नही मिला कुछ तो छोड़कर भागे, दो गिरफ्तार

नयाशहर थाना क्षेत्र के बारह गुवाड़ स्कूल के पास से एक नाबालिग को ओला स्कूटर पर बिठाकर जस्सूसर गेट सारण पेट्रोल पंप के पास स्थित एक कैफे में ले जाकर नाबालिग पर 1 लाख 40 हजार रुपयो की डिमांड के मामले में नयाशहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 3 दिसम्बर का है। 4 दिसम्बर को प्रार्थी ने अपनी रिपोर्ट में दर्ज करवाया की उसके नाबालिग बेटे को जस्सूसर गेट पर एक गाड़ी बुलवाकर आरडी कैफे से बाहर लाकर जबरदस्ती गाड़ी में डाला और एक लड़की ममता ने अभद्र वीडियो बनाये और प्रार्थी के लड़के कैलाश को फोन किया और इधर उधर घुमाकर जय नारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में छोड़कर चले गए।

घटना के बाद मामले की जांच गोविंद लाल व्यास ने शुरू की जिसके बाद इंद्रजीत उर्फ विराट शर्मा( 23) पुत्र मुन्नीराम, ब्राह्मण निवासी गुंसाइसर छोटा, विष्णु पुरोहित उर्फ आरडी पुत्र शिवशंकर पुरोहित (22)डूडी पेट्रोल पंप के पीछे,बंगलांगर निवासी को अनुसंधान में जुर्म प्रमाणित होने पर गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562