Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

केईएम रोड के रतन बिहारी पार्क में मिला युवक का शव

India-1stNews




केईएम रोड के रतन बिहारी पार्क में मिला युवक का शव

बीकानेर। रतन बिहारी पार्क के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के लोग एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान फड बाजार टाल के पास रहने वाले प्रहलाद सिंह पुत्र लाधू सिंह राजपूत उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई। प्रथमदृष्टया ठंड की वजह से मौत होना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी के सोएब, जाकिर व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत, मोहम्मद जुनैद खान, ताहिर हुसैन रमजान, रामा ओड, अब्दुल सत्तार आदि एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल की मेडिकसन केजुअल्टी लाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562