Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बारात की गाड़ी टैक्सी से भिड़ी, करीब दस लोग घायल

India-1stNews





बारात की गाड़ी टैक्सी से भिड़ी, करीब दस लोग घायल

बीकानेर। अभी अभी हुए एक हादसे में बारात की गाड़ी टैक्सी से भीड़ गई और करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात की बोलेरो गाड़ी जो बिग्गा से गांव बींझासर जा रही थी उसमें परिवार की महिलाएं एवं बच्चे सवार थे। गांव गुंसाईसर बड़ा से थोड़ा से पहले गौशाला के पास सड़क पर झाल भरी हुई पिकअप आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई एवं श्रीडूंगरगढ़ की और आ रही टैक्सी में भीड़ गई। गाड़ी में सवार सभी जनों को हल्की चोटें आई है एवं टैक्सी चालक के पैरों में अधिक चोटें आने के समाचार है। टैक्सी चालक टैक्सी में फंस गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से मौके पर मौजूद लोगों ने निकाला। गांव बिग्गा के सरपंच जसवीर सारण भी अपने साथियों के साथ इस बारात में जा रहे थे व सारण ने ग्रामीणों के साथ घायलों को संभाला एवं अपनी गाड़ी से सभी को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय भेजा है। गनीमत है कि किसी भी घायल को गंभीर चोटें नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562